वायुसेना प्रमुख का बड़ा संकेत, आतंक के खिलाफ जारी है एक ऐसा ऑपरेशन जो…

आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान में घुसकर की गई भारतीय वायुसेना की एयरस्ट्राइक सिर्फ एक कदम है, अभी ऐसे और भी कदम उठाए जा सकते हैं. वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ सोमवार को जब मीडिया से रूबरू हुए तो उन्होंने इसी प्रकार के संकेत दिए. बीएस धनोआ ने कई बार कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए वह ज्यादा डिटेल नहीं दे सकते हैं.

दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब बीएस धनोआ से Mig-21 के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि हमारे पास जो भी विमान हैं हम उनका इस्तेमाल करते हैं, सिर्फ इसी विमान का इस्तेमाल क्यों किया गया ये नहीं बताया जा सकता क्योंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है.

सतर्क है हिंदुस्तान

संकेत साफ है कि पाकिस्तान भले ही दावा कर रहा हो कि उसने शांति का हाथ बढ़ाया है और आतंकवादियों पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है. लेकिन, भारत अभी भी सतर्क है और पाकिस्तान पर किसी तरह का भरोसा करने को तैयार नहीं है.

बालाकोट में आतंकियों का ठिकाना खत्म करने के बाद भी भारत ने बार-बार कहा है कि अगर आतंकियों के खात्मे के लिए और भी कड़े कदम उठाने पड़ेंगे तो हम उठाएंगे. जिसके बाद से ही पाकिस्तान बैकफुट पर है और लगातार दुनिया के देशों से अपील कर रहा है कि भारत हमारे ऊपर कोई बड़ा एक्शन ले सकता है.

मसूद अजहर की मौत की ख़बर के पीछे आई ये चार बड़ी वजह, दुनिया भर के लोगों ने जो सुना…

क्यों जरूरी अभी भी बड़ा एक्शन?

गौरतलब है कि बड़ा एक्शन होना अभी भी बाकी है क्योंकि जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मौलाना मसूद अजहर अभी भी जिंदा है. भले ही उसकी मौत की अफवाह उड़ी, लेकिन पुष्टि नहीं हो पाई है. इसके अलावा भी जैश के कई बड़े कमांडर अभी भी जिंदा हैं. हालांकि, भारत की एयरस्ट्राइक में बालाकोट जैसा बड़ा ट्रेनिंग कैंप तो तबाह हो ही गया है.

प्रधानमंत्री ने भी चेताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमवार को गुजरात की एक रैली में अपने इरादे साफ किए. उन्होंने कहा कि पूरे देश इस बात पर एकमत है कि आतंकी ठिकानों का खात्मा होना चाहिए. हमें अपनी सेनाओं और जवानों पर पूरा भरोसा रखना चाहिए. लेकिन, कुछ लोग अभी सेना पर सवाल खड़े करते हैं.

Back to top button