वाड्रा से ईडी आज फिर करेगी पूछताछ, मांगे 40 सवालों के जवाब

नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग केस के एक मामले में रॉबर्ट वाड्रा प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर पहुंचे. यहां उनसे 5 घंटे तक पूछताछ हुई। सूत्रों के मुताबिक, रॉबर्ट वाड्रा  से 40 से ज़्यादा सवाल पूछे गए वहीँ इस मामले में मामले में ईडी वाड्रा से गुरुवार यानि आज सुबह 10:30 बजे फिर से पूछताछ करेगी।
ये भी पढ़ें :-रॉबर्ट वाड्रा मामले में बोली प्रियंका, कहा पूरी दुनिया को पता है क्या हो रहा?
आपको बता दें ईडी ने वाड्रा को कई ई-मेल दिखाए, लेकिन उन्होंने कहा कि उनका भगोड़े हथियार व्यापारी संजय भंडारी और उसके चचेरे भाई शिखर चड्ढा से कोई व्यापारिक संबंध नहीं है। हालांकि वाड्रा ने यह माना कि मनोज अरोड़ा उनका कर्मचारी था। ईडी ने वाड्रा को पूछताछ के लिए बूहस्पतिवार को सुबह 10:30 बजे फिर बुलाया है।
ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव से पूर्व विश्वविद्यालयों की परीक्षायें हों सम्पन्न : राज्यपाल 
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा हा कि पिछले हफ्ते कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी से बचने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी लगाई थी. जहां उन्हें 16 फरवरी तक के लिए अंतरिम जमानत मिल गई थी

Delhi: Robert Vadra’s statement is currently being recorded at ED office. The Enforcement Directorate team led by Joint Director accompanied by Deputy Director and 5 other officers is questioning Robert Vadra, in connection with a money laundering case. pic.twitter.com/0g07cKMsta
— ANI (@ANI) February 6, 2019

Back to top button