वाटर पार्क से लौटकर हो गया है सनटैन तो ये टिप्स देंगे राहत

गर्मियों में खुद को चिल करने के लिए वाटर पार्क का चुनाव आपको उस वक्त गलत लगा होगा जब घर लौटकर आपने देखा कि आपके हाथ और चेहरा बिल्कुल काले पड़ गए हैं। जी हां ये सब सनटैन की मेहरबानी है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं जो सनटैन से परेशान हैं तो परेशान मत होइए ये आसान से टिप्स अपनाकर आप फिर से शाइन कर सकते हैं।
नींबू
नींबू के रस में विटामिन सी पाया जाता है। जो की एक ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम करता है। जो कि आपकी बॉडी पर सनटैन के असर को कम करने में मदद करता है। हालांकि नींबू की अम्लीय प्रकृति की वजह से आपकी त्वचा जल भी सकती है, इसलिए इसका उपयोग सावधानी के साथ करें।
आलू का रस
जिंदगी पहली बार सेक्स से जुड़ी ढेर सारी भ्रांतियां, जाने और पायें बेहतर अनुभव!
यदि आपकी स्किन बेहद सेंसिटिव है तो आलू का रस आपके लिए बेहद लाभकारी है। इसमें मौजूद विटामिन सी और बी 6 आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आपको सनटैन से छुटकारा पाने के लिए बस आलू को छीलकर उसका रस लगाना है।
पसीना बहाएं
सनटैन के असर को कम करने के लिए आपको जिम या एक्सरसाइज करके खूब पसीना बहाना चाहिए। पसीना आपके शरीर से सभी विषैले तत्वों को बाहर निकालकर चेहरे की डेड स्किन से भी आपको छुटकारा दिलाता है। जिसकी वजह से आपकी त्वचा एक बार फिर से सांस ले पाती है।
नमी बनाएं रखें





