वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे ये बड़े खिलाड़ी, 13 को चुनी जाएगी टीम

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा नहीं खेलेंगे. मौजूदा टेस्ट सीरीज में स्पिनरों के कार्यभार को देखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयनकर्ता अश्विन और जडेजा को आराम देने के पक्ष में नजर आ रहे हैं. 16 अगस्त को टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद 20 अगस्त से यहां वनडे सीरीज का आगाज होगा. संभावना है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी वनडे सीरीज में आराम दिया जाएगा.

वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे ये बड़े खिलाड़ी, 13 को चुनी जाएगी टीमवनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे ये बड़े खिलाड़ी, 13 को चुनी जाएगी टीम

एमएसके प्रसाद का खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर

चयनसमिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए कैंडी में हैं, जबकि उनके साथी देवांग गांधी भारत-ए टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका में हैं. यह दोनों और समिति के तीसरे सदस्य शरणदीप सिंह 13 अगस्त को विडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बैठक में हिस्सा लेंगे.

पल्लेकेल में अश्विन के हो जाएंगे सीरीज में 150 ओवर

जडेजा और अश्विन ने अभी तक उम्मीद के मुताबिक क्रमश: 108.2 और 108.3 ओवर किए हैं. जडेजा ने 13, तो अश्विन ने 11 विकेट लिए हैं. जडेजा को जहां तीसरे टेस्ट मैच से निलंबित किया गया है. वहीं अश्विन आक्रमण की अगुवाई करेंगे और इस तरह से सीरीज में 150 से अधिक ओवर उनके नाम पर जुड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान पर ड्रिंक्स परोस रही हैं खूबसूरत लड़कियां

वनडे में चहल, अक्षर, कृणाल को मिल सकता है मौका

वनडे सीरीज में युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल और कृणाल पंड्या जैसे स्पिनरों को टीम में लिया जा सकता है, जबकि सीमित ओवरों के यॉर्कर विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह का चयन तय है. भारतीय टीम का इस सत्र में काफी व्यस्त कार्यक्रम है और उसे लगातार सीमित ओवरों के मैच खेलने हैं. श्रीलंका के बाद उसे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से भिड़ना है. इसके बाद श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आएगी. नए साल में टीम दक्षिण अफ्रीका जाएगी और फिर श्रीलंका में इंडिपेंडेस कप में हिस्सा लेगी. इसके बाद आईपीएल 2018 शुरू हो जाएगा.

Back to top button