वनडे रैंकिंग: बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली की बादशाहत कायम, वॉर्नर को मिला दूसरा स्थान

भारतीय कप्तान विराट कोहली नई वनडे रैकिंग में बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर कायम हैं। शुक्रवार को जारी रैंकिंग में कोहली 873 की रेटिंग के साथ टॉप पर हैं। रविवार से शुरू होने वाली 5 वनडे मैचों की सीरीज के दौरान उनके पास दूसरे नंबर पर काबिज डेविड वॉर्नर पर बढ़त बनाने का अच्छा मौका रहेगा। इन दोनों के बीच अभी 12 अंक का अंतर है।

वनडे रैंकिंग: बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली की बादशाहत कायम, वॉर्नर को मिला दूसरा स्थान

अन्य भारतीय बल्लेबाजों में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 12वें, शिखर धवन 13वें और उप-कप्तान रोहित शर्मा 14वें शीर्ष 15 बल्लेबाजों में शामिल हैं। हालांकि कोई भी भारतीय गेंदबाज शीर्ष 10 में शामिल नहीं है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (13वें) शीर्ष 15 में शामिल एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं।

टीम रैंकिंग में तीसरे नंबर पर कायम विराट ब्रिगेड

कुक अगर इसी रफ्तार से खेले तो 4 साल में तोड़ देंगे सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड!

आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में भारत अभी नंबर तीसरे पर है और उसे इस पोजिशन पर बने रहने के लिए अगली सीरीज 4-1 से जीतनी होगी। भारत के अभी 114 अंक हैं और अगर वह 3-2 से भी सीरीज जीतता है, तो उसके 113 अंक हो जाएंगे और वह दशमलव में काउंटिंग करने पर इंग्लैंड से पीछे खिसक जाएगा जो अभी चौथे नंबर पर है।

 
Back to top button