लोगो पर छाया नए ‘ट्रैफिक नियम’ का खौफ, PUC सर्टिफिकेट के लिए मची होड़…

भारत में Motor Vehicles Act 1 सितंबर से लागू हो गया है. हालांकि, कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां यह कानून अभी लागू नहीं किया गया है. दरअसल PM Narendra Modi की अगुवाई वाली Modi 2.0 ने सड़क हादसों के सिखाफ एक सख्त कानून को लागू किया है. इस नए कानून के तहत अब अगर आप ट्रैफिक के नियमों को तोड़ते हुए पाए गए, तो ट्रैफिक पुलिस आपका 10 गुना तक ज्यादा चालान काट सकती है.

नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में इस बिल को पास कराने की कोशिश की गई थी, लेकिन उस समय यह बिल राज्यसभा में जाकर अटक गया था. ऐसे में अब जब यह बिल कानून बन गया है, तो लोगों के ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर 59,000 रुपये तक के चालान काटे गए हैं.  नए नियमों के तहत Motor Vehicles Act का खौफ लोगों में कुछ ऐसा है कि अब PUC सर्टिफिकेट बनवाने की होड़ सी लग गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कानून के लागू होने के शुरुआती तीन दिनों में ही दिल्ली के प्रदूषण जांच केंद्रो पर तीन गुना ज्यादा लोग पहुंचे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती तीन दिनों में दिल्ली के 950 प्रदूषण जांच केंद्रों पर 1.25 लाख से अधिक वाहन पहुंचे. इस दौरान प्रदूषण जांच के तहत 84,000 से अधिक PUC सर्टिफिकेट जारी किए गए. जो की बहुत बड़ा आकड़ा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नए मोटर व्हीकल एक्ट के लागू होने के बाद अब एयर पॉल्यूशन वॉयलेशन पर 10000 रुपये का जुर्माना देना होगा. वही अब तक PUC नॉर्म्स के उल्लंघन पर 1,000 रुपये और अगले अपराध के लिए 2,000 रुपये का चालान कटता था.नियम के मुताबिक दिल्ली में हर तीन महीने के बाद PUC टेस्ट कराना अनिवार्य है.

Back to top button