लोकसभा चुनाव: हलफनामे के अनुसार वे 112 करोड़ की संपत्ती के मालिक, पत्नी पूनम 5वें चरण की सबसे अमीर प्रत्याशी

बिहार के पटनासाहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति का अंदाजा है आपको? नहीं जानते तो जान लीजिए। उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार वे 112 करोड़ की संपत्ती के मालिक हैं। उनके पास सात कारें भी हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी भी लखनऊ से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार देश में पांचवें चरण में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में पूनम सिन्हा सबसे अमीर हैं।
पटनासाहिब सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा के मुकाबले खड़े उनके मुख्य प्रतिपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार व केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की संपत्ति काफी कम है। 
ये है शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति
चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार शत्रुघ्न सिन्हा के पास 8.60 करोड़ रुपये की चल और 103.61 करोड़ की अचल संपदा है। उन्होंने बताया है कि उनके पास 4,58,232 रुपये कैश हैं। पत्नी के पूनम सिन्हा के पास भी 5,95,366 रुपये कैश हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के पास 2.74 करोड़ रुपये की फिक्स डिपॉजिट तथा 29.10 लाख रुपये के शेयर में निवेश हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रहे हैं। उनके हलफनामे के अनुसार उन्होंने एफटीआइआइ (पुणे) से साल 1967 में स्नातक किया था।
पटनासाहिब से हैं कांग्रस उम्मीदवार
विदित हो कि शत्रुघ्न सिन्हा लेबे समय तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में रहने के बाद हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने गम लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट से पटनासाहिब से जीत दर्ज की थी। लेकिन पार्टी में वे हाहशएपर चले गए थे। इससे नाराज होकर वे कांग्रेस में चले गए। कांग्रेस ने भी उन्हें पटनासाहिब लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा के रविशंकर प्रसाद से मुकाबला
शत्रुघ्न सिन्हा ने बीते सोमवार को पटनासाहिब लोकसभाक्षेत्र से नामांकन का पर्चा दाखिल किया। उनका मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से है। यहां सातवें चरण में 19 मई को मतदान होना है।
रविशंकर की संपत्ति शत्रुघ्न के मुकाबले कम
रविशंकर प्रसाद के पास शत्रुघ्न सिन्हा के मुकाबले कम संपत्ति है। चुनावी हलफनामा के अनुसार उनके पास 18.35 करोड़ रुपये की चल और 3.74 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। रविशंकर प्रसाद की पत्नी माया शंकर 1.43 करोड़ रूपये की चल संपत्ति। रविशंकर प्रसाद की पत्नी के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। उनपर कोई देनदारी बकाया नहीं है।
रविशंकर प्रसाद के पास 48,70,513 रुपये की तीन गाडि़यां (टोयोटा फॉर्च्यूनर, होंडा एकॉर्ड एवं स्कॉर्पियो एसयूवी) हैं। उनकी पत्नी के पास 11.50 लाख रुपये की एक होंडा सिटी कार है। रविशंकर प्रसाद के पास 62,400 रुपये का सोना है। उनकी पत्नी भी 17.05 लाख रुपये के सोना की मालकिन हैं।
रविशंकर प्रसाद सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं। उन्होंने 1972-76 के बीच पटना कॉलेज (पटना) से स्नातक और स्नातकोत्तर किया। फिर पटना लॉ कॉलेज से एलएलबी किया।
पूनम सिन्हा पांचवे चरण की सबसे अमीर प्रत्याशी
विदित हो कि शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा भी लखनऊ से समाजवादी पार्टी (सपा) से उम्मीदवार हैं। वहां पांचवें चरण में छह मई को वोटिंग है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार देश में पांचवें चरण में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में पूनम सिन्हा सबसे अमीर हैं।





