लीजिए चटपटा बो पास्ता बिद करीड वेजिटेबल्स् का मजा

इimg_2575-300x206स अनोखे ‘बो पास्ता बिद करीड वेजिटेबल्स्’ व्यंजन मदरास करी पाउडर के मिलान से बनता है। सब्जियों के साथ पास्ता का मेल आम है, लेकिन जब सब्जियों को पहले टमाटर की प्युरी और मदरास करी पाउडर के साथ पकाया जाता है और बाद में पास्ता के साथ मिलाया जाता है। इससे एक बेहद स्वादिष्ट अनोखा व्यंजन बनता है। इसे आप देसी खाने के लिए पर्याप्त मान सकते हैं साथ ही यह मुंह में पानी लाने वाला व्यंजन फास्टफूड खाने वाले को भी बहुत पसंद आएगा।

सामग्री-

  • 2 कप पकाया हुआ फारफैल (बो पास्ता)
  • 3/4 कप शिमला मिर्च के टुकड़े (लाल , पीली और हरी)
  • 3\4 कप हल्के उबले हुए बेबी कॉर्न , तिरछे कटे हुए
  • 1 कप हल्के उबले , बीज निकाले हुए और कटे हुए टमाटर
  • 1 टेबल-स्पून मक्ख़न
  • 2 टी-स्पून बारीक कटा हुआ लहुसन
  • 1/4 कप टमाटर की प्युरी
  • 2 टेबल-स्पून टमॅटो कैचप
  • 1 टी-स्पून मदरास करी पाउडर
  • 1/2 टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टेबल-स्पून फ्रेश क्रीम
  • नमक स्वादअनुसार
  • परोसने के लिए- गार्लिक ब्रेड

विधि-

  • एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में मक्ख़न गरम करें, लहसुन डालकर मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
  • शिमला मिर्च और बेबी कॉर्न डालकर मध्यम आँच पर 2 मिनट के लिए भुन लें।
  • टमाटर, टमाटर की प्युरी, टमैटो कैचप, करी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और बीच-बीच में हिलाते हुए मध्यम आँच पर 2 मिनट के लिए पका लें।
  • फ्रेश क्रीम और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर १ मिनट तक पका लें।
  • पका हुआ पास्ता डालकर हल्के हाथों से मिला लें और बीच-बीच मे हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 1 मिनट के लिए पका लें।
  • गार्लिक ब्रेड के साथ तुरंत परोसें।
 

 

Back to top button