लिपिस्टिक के ये शेड्स बढाएँगे आपकी ख़ूबसूरती, पाएँगे अट्रैक्टिव लुक

वर्तमान समय में हर महिला खूबसूरत दिखने के लिए कई सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल करती हैं और इसी के साथ ही मेकअप भी उपयोग में लेती है, जिससे चहरे की ख़ूबसूरती बनी रहे। इसमें लिपिस्टिक का भी विशेष योगदान रहता हैं। क्योंकि लिपिस्टिक के बिना मेकअप अधूरा माना जाता हैं। लिपिस्टिक के विभिन्न शेड्स आपके लुक में निखार लेकर आते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लिपिस्टिक के कुछ ऐसे शेड्स लेकर आए हैं जो हर ऑउटफिट पर जमते हैं और आपको अट्रैक्टिव लुक देते हैं। तो आइये जानते हैं इन लिपिस्टिक शेड्स के बारे में। लिपिस्टिक के ये शेड्स बढाएँगे आपकी ख़ूबसूरती, पाएँगे अट्रैक्टिव लुक

* राईट रेड

रेड कलर की लिपस्टिक तो सभी को बहुत पसंद होती है। Ruby Tuesday शेड की लिपस्टिक स्किन टाईप के हिसाब से अलग-अलग अंडरटोन के साथ इस्तेमाल कर सकती है। गोरी स्किन वाली लड़कियां इसे ऑरेंज अंडरटोन के साथ और गेंहुआ स्किन वाली इसे ब्लू अंडरटोन के साथ इस्तेमाल कर सकती है।

* प्रिटी पिंक

पिंक शेड्स की लिपस्टिक अलग ही लुक देती है। इसे लगाने के बाद होंठ गुलाब के फूल की तरह खिले-खिले दिखने लगते हैं। इसे आप किसी भी ड्रेस के साथ लगा सकते हैं।

* बोल्ड ऑरेंज 

बोल्ड और खूबसूरत लुक के लिए बोल्ड ऑरेंज शेड्स भी बहुत बढ़िया है लेकिन इसे आप किसी खास मौके पर ही इस्तेमाल कर सकती है।

* न्यूड एंड नैचुरल कलर

जिन लड़कियों को डार्क कलर अच्छे नहीं लगते, उनके लिए न्यूड शेड्स की लिपस्टिक बेस्ट ऑप्शन है। इसे लगाने पर होठों की लुक नैचुरल लगती है और यह लिप्स को सॉफ्ट बनाती है।

* पीच प्लेजर 

अगर आप पिंक शेड की लिपस्टिक नही लेना चाहती लेकिन उतनी अट्रैक्टिव भी हो पीच कलर ट्राई करके देखें। यह शेड आपकी हर ड्रेस के साथ बहुत उठेगा।

* ब्राउन बेब 

अगर आप ब्राउन शेड लेना चाहती है तो इसमें लाइट ब्राउन या रेडिश ब्राउन चूज करें। अगर आप डार्क ब्राउन पसंद करती है को चॉकलेट ब्राउन लें। इसके लिए फीवर ब्राउन खरीद सकती है।

Back to top button