लद्दाख स्काउट्स सेंटर में अग्निवीर प्रशिक्षण का जायजा, जीओसी ने किया ड्रोन ट्रेनिंग नोड का उद्घाटन

फायर एंड फ्यूरी कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे ने सोमवार को लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर का दौरा कर अग्निवीरों के प्रशिक्षण और रेजिमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ढांचे का जायजा लिया और केंद्र में ड्रोन ट्रेनिंग नोड (डीटीएन) का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य तकनीक आधारित प्रशिक्षण क्षमताओं को मजबूत करना है।

लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने चाइनीज लैंग्वेज लैब का भी दौरा किया और वहां समकालीन तथा ऑपरेशनल जरूरतों के अनुरूप दिए जा रहे प्रशिक्षण का प्रदर्शन देखा। जीओसी ने लद्दाख स्काउट्स के जवानों के साथ चाय पर बातचीत की और उनके पेशेवर रवैये, समर्पण तथा कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।

Back to top button