लखनऊ से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं पूनम सिन्हा
लखनऊ। बीजेपी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा का बिहार के पटना से टिकट कटने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनकी पत्नी पूनम सिन्हा सपा के टिकट से लखनऊ से चुनाव लड़ सकती हैं।
ये भी पढ़ें :-बेगूसराय से सीपीआई के टिकट पर गिरिराज को चुनौती देंगे कन्हैया कुमार
भाजपा सांसद ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से की थी मुलाकात
बता दें कि हाल ही में भाजपा सांसद ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि पूनम सिन्हा लखनऊ से सक्रिय राजनीति में उतर सकती हैं। इससे पहले पत्नी के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न ने कहा था कि पूनम अपने सामाजिक कार्य में लंबे समय से लगी हैं। उन्हें और उनके काम को हर कोई पसंद करता है। लोग चाहते हैं कि वह चुनाव लड़ें लेकिन समय बताएगा कि वह चुनाव लड़ेंगी कि नहीं।
ये भी पढ़ें :-शिवपाल ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, दो नामों में किया बड़ा उलटफेर
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद यह अटकलें तेज
लखनऊ दौरे के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा सपा मुख्यालय गए थे और उन्होंने अखिलेश के साथ जय प्रकाश जयंती कार्यक्रम में भी शिरकत की थी। अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद यह अटकलें लग रही हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।





