लखनऊ में सिटी बस कर्मियों ने वेतन बढ़ोतरी और समय से वेतन न मिलने पर कर दी हड़ताल

नगर बस कर्मियों ने रविवार को वेतन बढ़ोतरी और समय से वेतन न मिलने पर हड़ताल कर दी। बस कर्मियों ने मिलकर जमकर प्रदर्शन किया। नगर बस कर्मियों की हड़ताल नहीं निकली रूट पर बसें।  जिसके चलते दुब्‍बगा और गोमती नगर डिपो से बसें नहीं निकल सकी।

रविवार छुट्टी के दिन होने के कारण भी लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, अधिकारियों का कहना है कि जो भी मांगे हैं, उनमें से अधिकांश बोर्ड तय करता है। वेतन देर से मिलने की वजह शासन से बजट मिलने में देरी होना है। अप्रैल का वेतन बांट दिया गया है, मई का मंगलवार तक भुगतान हो जाएगा।

Back to top button