लखनऊ में लॉकडाउन का फायदा उठाकर गमला चोरी करता युवक, वीडियो हुआ वायरल

लखनऊ। आज कल की दुनिया में लोग आपदा में भी अवसर तलाशने में कहीं से भी पीछे नहीं हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जब लखनऊ के इंदिरा नगर में लॉकडाउन के दौरान एक घर के बाहर से एक व्यक्ति गमले की चोरी करते हुए कैमरे में कैद हो गया।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में संपूर्ण लॉकडाउन लागू है। वहीं इसका फायदा उठाते हुए एक व्यक्ति अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से गमला चुराने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में जब अंदर घरवालों को इसकी भनक लग जाती है तो वे बाहर आते हैं, लेकिन तब तक वह व्यक्ति गमले को गाड़ी में रखकर भाग जाता है। अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खाली दिमाग शैतान का घर होता है और lockdown में।घर पर बैठे बैठे बड़े भी बच्चे बन कर शैतानियां करने से बाज नहीं आ रहे हैं।…
Gepostet von Mohd Kamran am Mittwoch, 22. Juli 2020
वीडियो साभार – मोहम्मद कामरान





