लखनऊ-देहरादून के बीच आज से हर रोज एअर इंडिया की हवाई सेवा शुरू

लखनऊ. देश की प्रमुख एयरलाइंस कंपनी एअर इंडिया ने बुधवार से हर रोज लखनऊ-देहरादून के बीच हवाई सेवा की शुरुआत कर रही है। एअर इंडिया का फ्लाइट नंबर एलएलआर 693, एटीआर-72 सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर देहरादून के लिए उड़ान भरेगा और 9 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगा। ठीक 25 मिनट बाद एलएलआर 694, एटीआर-72 देहरादून से सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा और 11 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगा।

किन लोगों को होगा फायदा
लखनऊ-देहरादून हवाई रूट पर सेवाएं शुरू होने से दोनों राज्यों की राजधानी के हवाई यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। खासकर अफसरों और नेताओं को राजकाज के कामों के लिए एक दूसरे की राजधानी में आने-जाने में सुविधाएं होंगी।
ये भी पढ़े: UP कैबिनेट में 7 प्रस्तावों पर मुहर, 40% महिलाओं को जॉब देने वाले उद्योगों को मिलेगा फायदा
बदल सकता है समय
सूत्रों का कहना है कि ये सेवा 28 अक्टूबर 2017 तक रहेगी। इसके बाद विंटर सीजन में इस फ्लाइट का समय बदला जा सकता है।
इंडिगो लखनऊ-देहरादून के बीच बंद कर चुका हैं सेवाएं
देहरादून-लखनऊ के बीच इंडिगो कंपनी बीते 2 मई से अपनी सेवाएं बंद कर चुकी है। इंडिगो ने 12 फरवरी 2017 से लखनऊ-देहरादून रूट पर 170 सीटर विमान से अपनी सेवाएं शुरू की थी। लेकिन पैसेंजर्स की कमी के कारण इस हवाई रूट पर इंडिगो ने अपनी सेवाएं बंद कर दी थी।





