लखनऊ के हॉस्पिटल में खाना दिलाने के बहाने महिला से गैंगरेप, एक अरेस्ट

लखनऊ. यहां के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में बुधवार की रात एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लिफ्टमैन और उसके दो साथियों ने महिला को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खाना दिलाने के बहाने महिला को ले गया कमरे में…

– जानकारी के मुताबिक, हरदोई जिले की रहने वाली विक्टिम अपने पति का इलाज कराने केजीएमयू आई थी। रात करीब 10:30 बजे खाना दिलाने के नाम पर लिफ्टमैन शिवकुमार महिला को अपने कमरे में ले गया, जहां संतोष और विनय नाम के दो लोग पहले से ही मौजूद थे।
– इसके बाद तीनों ने महिला को बंधक बनाया और गैंगरेप किया। महिला ने गुरुवार सुबह आराेपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिवकुमार को पुलिस ने अरेस्ट किया है। बाकी दाेनों आराेपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
– पीड़िता ने लिफ्टमैन और बाकी दाे गार्डों की पहचान कर ली है।
एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल माना जाता है केजीएमयू
– बता दें 4200 बेड वाले केजीएमयू को एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल माना जाता है। 2016 में हॉस्पिटल को देश के बेस्ट मेडिकल काॅलेज की लिस्ट में 7वीं रैंक मिली थी।
– यूपी में सबसे ज्यादा टीबी के पेशेंट केजीएमयू के पल्मोनरी मेडिसिन डिपार्टमेंट में ट्रीटमेंट के लिए आते हैं। केजीएमयू की बिल्डिंग को आर्किटेक्चर का बेजोड़ नमूना मानते हुए इसे यूपी की सिग्नेचर बिल्डिंग भी घोषित किया जा चुका है।
– यूपी में गायनी से रिलेटेड हर तरह के केस सबसे ज्यादा केजीएमयू से अटैच क्वीन मेरी हास्पिटल में ऑपरेट होते हैं।





