लखनऊ के अंसल गोल्फ सिटी के पीछे बने अपार्टमेंट से एक युवती के कूदने से हुई मौत, रेप की आशंका

उत्तर प्रदेश में हर दिन कोई न कोई ऐसी घटना सामने आती है जिसे लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगते हैं. ऐसी ही एक घटना रविवार को सामने आई जिसमें लखनऊ के अंसल गोल्फ सिटी के पीछे बने अपार्टमेंट से एक युवती कूद गई और उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवती के कपड़े फटे हुए थे. लिहाजा युवती के साथ बलात्कार की आशंका जताई जा रही है. एसएसपी लखनऊ समेत आला पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

महिला की मौत एक हादसा है या वह जानबूझ कर अपार्टमेंट से कूद गई है, इसके बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है. नेहा कात्याल नाम की यह महिला सुबह 8 बजे चाय पीकर घर से निकली थी. महिला कोस्ट गार्ड में डिप्टी कमांडेंट के तौर पर कार्यरत थीं. नौकरी को लेकर भी कुछ दिक्कतें चल रही थीं और हाल में इनकी शादी हुई थी. अपार्टमेंट के दूसरे फ्लोर पर वह अपने परिवार के साथ रहती थी. महिला के पति लखनऊ से बाहर कहीं पोस्टेड हैं और किसी प्राइवेट एयरलाइंस में काम करते हैं. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह मामला हत्या का है या खुदकुशी का. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

Back to top button