लक्ष्मी नगर में आधी रात को 3 मंजिला बिल्डिंग ढही, 3 लोग जख्मी

नई दिल्ली.ईस्ट दिल्ली के लक्ष्मीनगर में शनिवार रात तीन मंजिला बिल्डिंग अचानक ढह गई। हादसे में तीन लोग जख्मी हुए हैं। फायर ब्रिगेड ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मलबा हटाने का काम जारी है, फिलहाल कुछ और लोगों के यहां फंसे होने की आशंका है।

ये भी पढ़े: इकोनॉमी एसी कोच वाली नई ट्रेन शुरू करेगा रेलवे, 3rd एसी से कम होगा किराया
मेट्रो स्टेशन के पास हादसा…
– पड़ोसियों के मुताबिक, हादसा रात करीब 1.30 बजे हुआ। उस वक्त बिल्डिंग में कई लोग सो रहे थे। बिल्डिंग की हालत लगातार जर्जर होती जा रही थी। नगर निगम को इस बारे में जानकारी दी गई थी। लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
– फायर सर्विस के एक अफसर ने बताया कि रात को लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर 41 के पास एक इमारत गिरने की खबर मिली थी। हमारी टीम मौके पर पहुंची और अंदर फंसे कुछ लोगों को रेस्क्यू किया।





