लंबे नाखून पर इतराने से पहले पढ़ लें ये…खबर

लंबे नाखूनों की वजह से हाथों की खूबसूरती काफी बढ़ जाती है लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपके ये नाखून बीमारी का घर भी बन सकते हैं. वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के अनुसार, रिसर्च- ‘डिसीज सोसाइटी ऑफ़ अमेरिका’ (Disease Society of America) में ये बात सामने आई कि अगर नाखून 3 मिली मीटर से ज्यादा बड़े हैं तो उनमें बैक्टीरिया और यीस्ट इन्फेक्शन होने की संभावना हो सकती है. ऐसे कई लोग हैं

जो हाथों को अच्छे से नहीं साफ करते जिसकी वजह से बैक्टीरिया बने रहते हैं. इस स्टडी के को-ऑथर Dr. Carol A. Kauffman के मुताबिक़, लोगों को कम से कम 15 सेकंड तक हाथ अच्छे से धोने चाहिए और नाखून भी साफ करने चाहिए ताकि वो बैक्टीरिया से बच सकें. आइए मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जानते हैं कि किस तरह नाखून बीमारियों की वजह बन सकते हैं…

लंबे नाखूनों की वजह से आपको कई बार चोट भी लग सकती है. प्रेगनेंसी पीरियड के दौरान कई बार महिलाओं के नाखून काफी तेजी से ग्रो करते हैं. लेकिन इस दौरान नाखून काफी कमजोर भी होते हैं. यही वजह है कि वो काफी टूटते भी हैं. ऐसे में इन्हें कई बार बचाना पड़ता है. यदि नाखूनों में गंदगी की वजह से बैक्टीरिया या इन्फेक्शन हो गया है तो इससे उसके होने वाले शिशु के स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

प्रेगनेंसी पीरियड में कई बार स्किच स्ट्रेच होने की वजह से पेट या बॉडी पार्ट्स में काफी तेज इरीटेशन होता है. कई बार लोग परेशान होकर खुजली करते हैं जिससे कि प्रेगनेंसी में परेशानी हो सकती है. इस दौरान नेल पेंट लगाने से भी परहेज करना चाहिए क्योंकि नेलपेंट में कुछ ऐसे हानिकारक केमिकल्स पाए जाते हैं जिससे कि होने वाले बच्चे और उसकी मां के नर्वस सिस्टम पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है.

 

Back to top button