रेसिपी: मेहमानों को खिलाएं कुछ खास, सोया चाप करी
मेहमान घर आ रहे हैं और आपको ये चिंता सता रही है कि क्या बनाया जाए. Hindi.news18.com के पास आपकी समस्या का उपाय है. आप बना सकती हैं सोया चाप करी. ये पुराने जायकों से काफी अलग है. ये डिश लंच और डिनर दोनो को लिए परफेक्ट है.
सामग्री
सोया चाप – 3-4 (250 ग्राम)
टमाटर – 3 (250 ग्राम)
अदरक – 1 इंच
हरी मिर्च – 1
क्रीम – 100 ग्राम
तेल – 3-4 बड़े चम्मच
हरा धनिया – 2-3 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
हींग – 1 पिंच
जीरा – 1/4 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
लाल मिर्च – 1/4 छोटा चम्मच
गरम मसाला – 1/4 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
कसूरी मेथी – 1 छोटा चम्मच
साबुत मसाले – बडी़ इलायची-1, दालचीनी-1, लौंग-2, काली मिर्च-6
नमक-1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार
विधि-
सोया चाप को 1 से 1.5 इंच के टुकडों में काट लीजिए. पैन में तेल गर्म कीजिए. गरम तेल में चाप डालकर चाप के टुकड़ों को दोनो ओर से हल्का ब्राउन होने तक तले, फिर प्लेट में निकाल कर रख लीजिए.
टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट बना लीजिए. पैन के बचे तेल में जीरा डाल दीजिए. जीरा भुनने के बाद हींग, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर, कसूरी मेथी, साबुत गरम मसाले छील कर डाल दीजिए. मसाले को हल्का सा भूनिए. अब टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालिए और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को तब तक भूनिए जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे
मसाले में से तेल अलग होने पर इसमें गरम मसाला डालिए. फिर क्रीम डालकर लगातार चलाते हुए मसाले में उबाल आने तक पकाएं. मसाले में उबाल आने पर इसमें 1/2 कप पानी डालिए. एक बार फिर से उबाल दिलवाएं और थोड़ा सा हरा धनियां ग्रेवी में मिला दीजिए.
ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें नमक डाल दीजिए और सोया चाप डाल कर मिक्स कर लीजिए. धीमी आंच पर सब्जी़ को ढककर 4-5 मिनिट के लिए पकने दीजिए. सोया चाप करी तैयार है.





