रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से मसूरी एक्सप्रेस जंगल में फंसने से कई ट्रेनें हुई प्रभावित…

हरिद्वार-देहरादून रेलमार्ग पर कांसरो के पास ट्रैक पर पेड़ गिरने से रेल यातायात बाधित हो गया। इससे मसूरी एक्सप्रेस जंगल में फंस गई। पेड़ को हटाने के लिए रायवाला से रेल कर्मी मौके के लिए रवाना हो गए। वहीं, ट्रेन को डीजल इंजन की मदद से वापस कांसरो स्टेशन ले जाया गया है। वहीं, इससे कई ट्रेनें प्रभावित हुई।

जानकारी के मुताबिक, बीती रात देहरादून से चली मसूरी एक्सप्रेस जब कांसरो स्टेशन पार कर रायवाला की तरफ आ रही थी, तभी जंगल में ट्रैक पर पेड़ गिर गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इसकी सूचना रायवाला व कांसरो स्टेशन को दी गई। सूचना पर रायवाला से रेल कर्मियों की टीम रवाना हुई। वहीं ट्रेन को डीजल इंजन की मदद से वापस कांसरो स्टेशन ले जाया गया। बता दें कि मसूरी एक्सप्रेस साढ़े दस बजे रायवाला जंक्शन पर पहुंचती है। ट्रैक पर यातायात सुबह बहाल हो सका, जिससे कई ट्रेनें प्रभावित हुई। बता दें कि यह क्षेत्र घना जंगल है और राजाजी टाइगर रिजर्व से होकर गुजरता है।

सुबह 7.42 पर जनशताब्दी एक्सप्रेस हुई रावाना

देहरादून से दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह 4.50 के बजाय 7.30 पर चलनी थी। ट्रेक में पेड़ गिरने से ट्रेन कई घंटे देर रात को पहुंची, इस कारण इसका समय बदला गया। यह ट्रेन परिवर्तित समय पर भी नहीं चली। रेलवे स्टेशन पर सुबह साढ़े चार से यात्री पहुंचने लगे थे। कुछ तो घर चले गए, जबकि कई लोग स्टेशन पर ही समय व्यतीत करते दिखे। ट्रेन परिवर्तित समय सुबह 7:30 से भी 12 मिनट लेट 7.42 पर रवाना हुई।

Back to top button