रेलवे टेंडर घोटाला में 28 जनवरी तक लालू को मिली जमानत

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद की अंतरिम जमानत अवधि 28 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी है। यह दोनों मामले सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दायर किए गए हैं।इस मामले पर अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 11 फरवरी की तारीख तय की है।
ये भी पढ़ें :-राम रहीम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनाई जाएगी सजा
आपको बता दें सीबीआई ने इस मामले में लालू, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी सहित कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। अदालत में आज प्रवर्तन निदेशालय ने अपना जवाब दाखिल किया और सभी आरोपियों को नियमित तौर पर मिलने वाली जमानत पर विरोध दर्ज कराया।
ये भी पढ़ें :-छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को है 19 जनवरी का इंतजार
जनकारी के मुताबिक पहले 20 दिसंबर को मामले की सुनवाई हुई थी। जिसमें लालू को 19 जनवरी तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी गई थी। विशेष न्यायाधीश अरुण भारद्वाज ने रांची जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए प्रसाद को अंतरिम राहत दी थी साथ ये भी बताते चलें चारा घोटाला मामले में जेल में बंद लालू स्वास्थ्य कारणों से अदालत आने में सक्षम नहीं थे, इसलिए वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए थे।





