राष्ट्रीय स्तर की वालीबॉल खिलाड़ी की निर्मम हत्या

Untitled-1458974302एजेन्सी/कोलकाता|पश्चिम बंगाल के परगना जिले में एक राष्ट्रीय स्तर की बॉलीबाल महिल खिलाड़ी की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। संगीता आईच नाम की यह खिलाड़ी 16 साल की थी। हत्यारे की पहचान कर ली गई है।

बताया जा रहा है कि हत्यारे का नाम सुब्रत सिन्हा है। खबरों के मुताबिक सुब्रत और संगीता रिलेशनशिप में थे। पर पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसलिए सुब्रत ने ऐसा कदम उठाया।

सुब्रत ने संगीता के सिर पर तेज धारदार हथियार से कई बार वार किया था। घटना स्थल पर 25 वॉलीबाल खिलाडियों के अलावा तीन कोच भी मौजूद थे। एक कोच ने बीचबचाव करने की कोशिश की पर नाकाम रहा। इसके बाद संगीता ने भागने की कोशिश की।

संगीता का घर घटना स्थल महज 100 मीटर दूर था। पर सुब्रत ने उसे रास्ते में ही पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी। संगीता के परिजनों का कहना है कि सुब्रत ने पहले भी संगीता को कई बार धमकाया था।

जिसकी शिकायत लेकर वे कई बार पुलिस के पास गए थे। पर पुलिस उनकी बात नहीं सुनी। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है।

Back to top button