राफेल डील : राहुल गांधी के राफेल बयान पर मनोज तिवारी का पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को राफेल डील को लेकर भाजपा पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि ये पूरी तरह से ओपन ऐंड शट केस है। पीएम मोदी ने खुद इस सौदे को मंजूरी दी है, रक्षा मंत्री की राय तक नहीं ली गई थी। ये पूरी तरह दलाली का केस है। शनिवार को भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पलटवार किया।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से मोदी जी ने रक्षा को मजबूत किया, वह राहुल गांधी और उनके दोस्तों के लिए तनाव का विषय है। राहुल गांधी चाहते हैं कि हम कट्टा से ही सेना की, देश की सुरक्षा कर लें। राफले 3-4 दिन हवा में ईंधन ले सकता है, हवा में ही हथियार भी बना सकता है।





