राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लोंं की पत्नी शबनम ढिल्लों का लंदन में हुआ निधन

राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लोंं की पत्नी शबनम ढिल्लों का लंदन में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थी और इलाज के लिए वहां गई थी। यह खबर मिलते ही डेरा ब्यास की देश-विदेश में संगत में शोक की लहर दौड़ गई।
बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की पत्नी का लंदन के बेडफ़ोर्ड अस्पताल में पेट की बीमारी का पिछले दिनाें ऑपरेशन हुआ था। हालांकि ऑपरेशन सफल हो गया था लेकिन उसके बाद तबियत ज्यादा खराब हो गई। सूत्राें के अनुसार देर रात्रि बाबा जी की पत्नी का शव भारत लाया जा लाया जा रहा है अाैर वीरवार काे उनका अंतिम संस्कार डेरा ब्यास में ही हाेगा।





