रात की बची रोटी को ना होने दें बर्बाद, कुछ ऐसे बनाए खीर…

जब भी घर में रोटियां बनती है तो कुछ रोटी हमेशा बच जाती है. कई लोग उस बासी रोटी को खा लेते है तो कई फेक देते है. लेकिन क्या आप जानते है कि इन बासी रोटियों की खीर भी बनाई जा सकती है. यह इंडियन डिश है जिसे आप मात्र दो लोगों के हिसाब से आधे या एक घंटे में बनाकर तैयार कर सकते हैं.रात की बची रोटी को ना होने दें बर्बाद, कुछ ऐसे बनाए खीर...

सामग्री

4 रोटियां, 4 बड़ा चम्मच चीनी, 2 बड़ा चम्मच मखाना, 2 बड़ा चम्मच मेवा (काजू,पिस्ता, बादाम), 1 चम्मच चिरौंजी दाना, 2 हरी इलायची,  थोड़ी मात्रा में केसर.

विधि

सबसे पहले एक बर्तन में दूध में इलायची डालकर धीमें आंच पर उबालें. दूध के उबलने तक उसमें रोटी का चूरा बना लें. जब दूध उबल जाए और उसकी मात्रा एक तिहाई तक रह जाए तो इसमें केसर, शक्कर, चिरौंजी दाना, मेवा डालकर 5 मिनट तक पकाएं लेकिन इसे 5 मिनट कर चलाते रहें. 

इसके बाद इसमें रोटी का चूरा डालें और उसमें मखाने डालकर 2 मिनट तक पकाएं. 2 मिनट तक पकने के बाद आपकी लाजवाब खीर तैयार है अब इस खीर को ठंडाकर सूखे मेवे से गार्निश कर लें. इसे थोड़ा पतला रखें इससे खीर और भी लाजवाब लगेगा.

Back to top button