राज्यपाल से मिला उ.प्र. जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसो. प्रतिनिधिमण्डल, नववर्ष की शुभकामनाएं दी

लखनऊ। उ.प्र. जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ के नेतृत्व में एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल ने आज राजभवन में राज्यपाल रामनाईक से भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी और महामहिम राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्रतिनिधि मण्डल में एसोसिएशन के अध्यक्ष पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’, महामंत्री अब्दुल वाहिद, सचिव श्री जुबेर अहमद एवं कार्यकारिणी सदस्य तौसीफ हुसैन, आरिफ मुकीम, मुर्तजा अली, इरशाद राही, विजय गुप्ता एवं तौहीद आलम आदि शामिल थे। मुलाकात के उपरान्त एसोसिएशन के अध्यक्ष पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ ने बताया कि राम नाईक से बहुत अच्छी मुलाकात हुई और हमने एसोसिएशन द्वारा पत्रकार हित व समाज हित में किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल महोदय ने एसोसिएशन द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए पत्रकारिता के उच्च मानदंडो के अनुपालन पर एसोसिएशन को बधाई दी।

Back to top button