राजा भैया के खिलाफ दर्ज हुआ केस, पुलिस कर रही मामले की जांच

लखनऊ। कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। खबर मिली है कि राजा भैया के अलावा पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।राजा भैया के खिलाफ दर्ज हुआ केस

राजा भैया के पूर्व पीआरओ राजीव यादव के नाम से बहराइच के एक्सिस बैंक में फर्जी तरीके से खाता खुलवाने का आरोप है। इस मामले में न्यायालय ने 24 अप्रैल को रिजर्व फैसले को सार्वजनिक करते हुए केस दर्ज करने का आदेश दिया था लेकिन, पुलिस चुप्पी साधे रही। इस पर पूर्व पीआरओ ने अवमाननावाद दायर किया। तब आनन-फानन में दरगाह पुलिस हरकत में आयी।

धारा 156 के तहत दर्ज हुआ केस

प्रतापगढ़ के राजीव कुमार यादव अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय पर सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा गया कि वह पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का जनसंपर्क अधिकारी था।

 

राजीव ने परिवारिक कार्यों से पीआरओ का काम मार्च 2008 में छोड़ दिया था। इस बात से नाराज होकर राजा भैया उससे रंजिश रखने लगे। पूर्व मंत्री की पत्नी भानवी कुंवर सिंह एक कंपनी में बीमा एजेंट थीं। उनका सारा काम बहराइच निवासी रोहित प्रताप व उनकी पत्नी मोनिका देखती थी।

यह भी पढ़े: सीएम योगी का बड़ा ऐलान महिलाओं के लिए जो करेगा ये बड़ा काम, मिलेंगे 51 हजार रुपये…

फर्जी दस्‍तखत करके खुलवाए अकांउट

काम छोड़ने के बाद राजीव को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। जब उन्होंने काम छोड़ा तो उनके कुछ दस्तावेज वहीं रह गए। आरोप है कि इन दस्तावेजों के सहारे पूर्व मंत्री व उनकी पत्नी भानवी, रोहित व मोनिका ने साजिश करके उसके चेकबुक से चेक काटकर व फर्जी हस्ताक्षर से शाखा प्रबंधक की मिलीभगत से एक्सिस बैंक में उनके नाम से खाता खुलवा लिया।

ब्‍लैक मनी को व्‍हाइट करने मे जुटें

लाखों रुपये का लेनदेन भी किया। कालेधन को सफेद बनाने का कार्य भी किया। उन्हें जब जानकारी हुई तो शाखा प्रबंधक से संपर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। न्यायालय ने इस मामले में 24 मार्च को पूर्व मंत्री समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश थाना प्रभारी दरगाह शरीफ को दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।

Back to top button