राजस्थान में जान लेवा बना कोहरा, एक के बाद एक भिड़े इतने वाहन

प्रदेश में सीकर जिले के नजदीक रविवार सुबह घने कोहरे के कारण रोडवेज की तीन बसों, चार निजी बसों और करीब 33 चार पहिया वाहनों की भिड़ंत में करीब 18 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है की हादसा घने कोहरे के कारण ही हुआ है.
ऐसे हुआ पूरा हादसा
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क के बीच करीब एक से डेढ किलोमीटर के दायरे में रोडवेज बस, निजी बस और करीब 33 काराजीपों की आपस में टक्कर हो गई। घने कोहरे के कारण हुए इस हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के सिलसिले में 27 शिकायतें एक थाने को और करीब 25 शिकायतें अन्य थाने को मिली हैं।
घायलों को आई मामूली चोटें
जानकारी के अनुसार घायलों को तीन एम्बुलेंस से अलग अलग अस्पतालों में भेजा गया। ज्यादातर लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। रानोली के थानाधिकारी ने बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता महज एक-दो फुट थी। ऐसे में सामने कुछ नजर नहीं आने की वजह से हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





