राजद के दबंग विधायक सुरेंद्र यादव पर हमला, बाल बाल बची उनकी जान

पटना. अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने रविवार की देर रात्रि बेलागंज विधायक डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद यादव पर हमला कर दिया। इस हमले में विधायक बाल बाल बच गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गयी हैं और मामले की छानबीन में जूट गयी है। राजद के दबंग विधायक पर हमला…

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे राजद के दबंग विधायक सुरेंद्र यादव पर रविवार की देर रात अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने हमला कर दिया। इस हमले में वे बाल बाल बच गए। अपराधियों की ओर से तीन चार गोली चलायी गयी, जो उनके गाड़ी के शीशे पर लगी। विधायक के गार्ड की ओर से भी जवाबी हमले किए गए, जिसके बाद अपराधी फरार हो गए।
लूट पाट कर रहे थे अपराधी
पुलिस सूत्रों का कहना है कि रविवार की देर रात राजद विधायक डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद यादव बेलागंज थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। वे जब श्रीपुर बगीचा के सामने पहुंचे तो वहां पर पहले से कुछ अपराधी पेड़ गिरा कर लूट पाट कर रहे थे।

अपराधियों ने विधायक की गाड़ी भी लूट पाट के उदेश्य से ही रोका था। लेकिन जब वे विधायक को देखा तो उनपर हमला कर दिया। विधायक के अंगरक्षक की ओर से जवाबी कार्रवाई करने पर अपराधी गोली चलाते हुए फरार हो गए। इस गोली बारी में किसी के भी घायल होने की कोई सूचना नहीं है।