रसिंहपुर शहर के पास ग्राम बचई में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की हुई मौत

शहर के पास ग्राम बचई में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एनएच 26 पर तेंदुआ घायल अवस्था में मिला था, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की तो तब तक वह उसने दम तोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि महाकोश शुगर मिल के पास छोटी पहाड़ी के नजदीक सुबह 6 बजे उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी, इसके बाद वो सड़क किनारे बनी नाली में जा गिरा, चोट लगने से वह उठ भी नहीं पा रहा था।

Back to top button