अखिलेश के योगी पर कमेंट पर बोले केशव- बौखलाए नहीं, डॉक्टर से इलाज करवाएं

लखनऊ.अखिलेश यादव के सीएम योगी पर चुटकी लेते हुए बार-बार डिजिटल मुख्यमंत्री कहने पर डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने पलटवार किया है। केशव ने शनिवार को ट्वीट में लिखा, ”अखिलेश जी अच्छे डॉक्टर से इलाज करवाएं, बौखलाए नहीं।” बता दें, अखिलेश ने कहा था, ”डिजिटल मुख्यमंत्री ट्वीट का मतलब नहीं जानते है, इसलिए मैं उन्हें फॉलो नहीं करता हूं।”

अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही ये बातें…
– अखिलेश ने आगे कहा- ”एक आईपीएस अगर पूर्व सांसद-विधायक से हाथापाई करे तो क्या स्थिति होगी लोकतंत्र की आप समझ सकते हैं। हमें कहा गया कि थाने में सपा के लोग रहते हैं, सपा थाना चलती है। अब कौन चला रहा? अब तो पुलिस ही गुंडई कर रही।”
– ”पूर्व सांसद औरैया को रात भर एक थाने से दूसरे थाने घुमाते रहे। किसी को मिलने नहीं दिया गया। हमें भी पुलिस ने रोका।”
– ”डिजिटल इंडिया की बात करते हैं। नया भारत बना रहे हैं, लेकिन बाते करेंगे कि थाने में कौन से त्योहार मनाए जाएं। सड़कों पर गरीब प्रोग्राम क्यों कर रहा है।”
– ”गरीब लोगों की जब दावते सड़को पर ही होती हैं। टेंट सड़क पर लगते हैं। वहीं, पार्टी करते हैं। उसपर किसका बस है। हमारी सरकार आने पर हम हर थाने को 5 लाख देंगे, सारे त्योहार मनाओ।”
– ”सरकार, डिजिटल दुनिया की बात कीजिए, ये नहीं कि सड़कों पर कौन से त्योहार मनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री जी हमे ये बात दें कि जन्माष्टमी थानों में मनाने से हमने कब रोका। जन्माष्टमी मैंने भी मनाई, मेरी पत्नी ने व्रत रखा। भाजपा बताए कि उनके यहां कितनो ने रखा।”
– ”योगी जी को लग रहा है कि अभी भी चुनाव चल रहा है। इसलिए वो ऐसे बयान दे रहे हैं। कम से कम अब तो इन्हें सरकार वाला कोई काम करना चाहिए।”

ये भी पढ़ें:- राहुल के दौरे से पहले कुछ ऐसा बोले योगी, गोरखपुर को पिकनिक स्पॉट बना रहे हैं दिल्ली वाले…
पुलिस ने सुपारी ले रखी है
– ”भारतीय जनता पार्टी अब हिम्मत नहीं जुटा पा रही है कि वो जनता के बीच जाए। समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्षों को हटाने के लिए बीजेपी पुलिस का सहारा ले रही है।”
– ”प्रधानमंत्री जी भ्रष्टाचार मिटाने की बात कर रहे हैं। अच्छी बात है, लेकिन पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने सुपारी ले रखी है कि औरेया में बीजेपी का अध्यक्ष बनाना है।”
– ”संयम के साथ हमारे कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। कानून के दायरे में रहकर हमारे कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।”
– ”उत्तर प्रदेश में बीजेपी के लोगों ने डिजिटल मुख्यमंत्री बनाया। ”