ये हैं सूर्य की सबसे नजदीक से ली गईं तस्‍वीरें, हर जगह सिर्फ आग ही आग

केप केनवेरल। सूर्य की अबतक की सबसे नजदीक से खींची गई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि ये तस्‍वीरें यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के एक अंतरिक्ष यान ने ली है। इन तस्‍वीरों में हर जगह छोटी-छोटी अनगिनत आग की लपटें उठती नजर आ रही हैं।

वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष यान ‘सोलर ऑर्बिटर’ द्वारा ली गईं पहली तस्वीरें बृहस्पतिवार को जारी की थीं। यह यान फरवरी में केप केनवेरल से रवाना हुआ था। इसने जब तस्वीरें लीं तो उस समय यह सूर्य से लगभग सात करोड़ 70 लाख किलोमीटर की दूरी पर यानी कि धरती और सूरज के बीच लगभग आधे रास्ते में था।

As today’s spacewalk continues, scientists back on Earth are about to reveal the closest images ever taken of the Sun from our joint @ESASolarOrbiter mission with @ESA. Watch LIVE: https://t.co/cr1hhIVsO1 pic.twitter.com/itWqMGhSab
— NASA (@NASA) July 16, 2020

यान द्वारा ली गईं सूरज की इन तस्वीरों में हर जगह छोटी-छोटी अनगिनत आग की लपटें उठती नजर आ रही हैं। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के परियोजना वैज्ञानिक डेनियल मुलर ने कहा कि टीम ने आग की इन लपटों को ‘कैम्फायर्स’ नाम दिया है।

Back to top button