ये है दुनिया का सबसे छोटा बैग, छोटा है पर बड़े काम का भी है…

पैरिस फैशन वीक की इस बार दो ही थीम थी- विशालकाय ड्रेस या एक्सेसरीज जो मॉडलों को भी ढक ले या फिर इतनी छोटी चीजें कि उन्हें देखने के लिए आंखों को मेहनत करनी पड़ जाए.

पिछले सप्ताह हुए कैटवॉक में Jacquemus Mini Le Chiquito के बैग दिखाई पड़ने के बाद से पूरी दुनिया अपना सिर पीट रही है.

बीमारी में आपने कई बार कैप्सूल खाये होंगे, लेकिन क्या आप जानते है कैप्सूल के बारे में ये बड़ा सच …

इस ट्रेंडी बैग की कीमत बाद में, पहले लंबाई जान लीजिए. यह बैग 5.2 सेमी लंबा यानी दो इंच ही लंबा है. इस छोटे से बैग में एक क्रेडिट कार्ड भी नहीं आ सकता है, बाकी तो बात ही छोड़ दीजिए. वैसे बैग को आप अपनी हथेली में भी रख सकते हैं.

बाजार में पहले से मौजूद Le Chiquito के छोटे बैग का भी यह मिनी वर्जन है. पिछले साल लॉन्च हुए बैग की लंबाई 12 सेमी थी. इसकी कीमत 35,000 रुपए है. इसे कई ऑनलाइन सप्लायर्स को बेचा गया था.

कंपनी ने अभी तक इस माइक्रो मिनी बैग की कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर पहले ही तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं कि आखिर इस बैग में रखा क्या जाएगा.

ट्विटर पर लोग इस बैग का खूब मजाक उड़ा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि शायद इस बैग को मिंट या टॉफी रखने के लिए बनाया गया है या फिर इसमें शायद बैग के मालिक की रईसियत रहेगी.

 

Back to top button