ये एयरलाइंस चाहती है की पूरे सफर में खड़े रहें यात्री, लोग भी हैं काफी उत्साहित

हर कोई चाहता है कि यात्रा के दौरान उसका सफर आरामदेह हो। कई एयरलाइंस सस्ती कीमत पर आरामदायक सुविधाएं देने की बात करती हैं। मगर, अमेरिका की एक एयरलाइन यात्रियों को खड़े-खड़े यात्रा कराने की तैयारी कर रही है।ये एयरलाइंस चाहती है की पूरे सफर में खड़े

VivaColombia नाम की एयरलाइंस कंपनी ने यात्रियों को सुविधा से ज्यादा सस्ती फ्लाइट मुहैया कराने का फैसला किया है। हालांकि, कीमत के लिहाज से देखा जाए, तो इस फ्लाइट में सफर करना आपके लिए आरामदायक हो सकता है। मगर, खड़े होकर सफर करना निश्चिततौर पर सुखद अनुभव नहीं होने जा रहा है।

यह पहली बार नहीं है जब किसी विमान कंपनी ने यात्रियों को खड़े कराकर सफर करने का आईडिया दिया हो।इस आईडिया पर साल 2003 से विचार चल रहा है और वीवा कोलंबिया के जरिए इसे अमल में लाया जा रहा है। कंपनी देश में बढ़ते हुए टूरिज्म को देखते हुए अपने बेडे़ में 50 नए एयरबस प्लेन को शामिल करने जा रही है।

कंपनी ने अपनी ज्यादातर फ्लाइट्स में इन सीटों को लगाने का फैसला किया है। इन सीटों को अभी उन फ्लाइट्स में लगाया जा रहा है, जो एक घंटे में अपने गंतव्य तक पहुंच सकती हैं।

ये भी पढ़े: चीनी एक्सपर्ट का दावा, ट्रंप के दम पे उड़ रहा है भारत

वेरबोन्स एयरलाइन्स के सीईओ विलियम शॉ ने कहा कि कई लोगों ने इस बारे में जानने की कोशिश की है और वे सस्ती दर पर हवाई सफर के लिए तैयार हैं। लोगों का कहना है कि इस बात से क्या फर्क पड़ता है कि एक घंटे की उड़ान के लिए आपको इंटरटेनमेंट सिस्टम नहीं मिल रहा है या फ्लोर पर मार्बल नहीं है।

जाहिर है कि शॉ ने कभी रन-वे डिले के बारे में नहीं सुना होगा। निश्चिततौर पर फ्लाइट एक घंटे में गंतव्य तक पहुंच जाएगी, लेकिन उस स्थिति में क्या होगा, जब किसी वजह से फ्लाइट को लैंडिंग में एक या दो घंटे की देर होगी।

Back to top button