यूपी में कहर बरपा रहीं नदियां, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे

नेपाल के पहाड़ों में भारी बारिश के चलते बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण अवध के कई जिलों में नदियों ने फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। बाढ़ से सैकड़ों गांव प्रभावित हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ कई गांव बाहरी संपर्क से कट गए हैं।

सीतापुर के रेउसा में घाघरा के कहर से गुरगुचपुर के समीप पुलिया एक बार फिर बह गई। स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने में खासी दिक्कत हो रही है। (सीतापुर के रेउसा में बाढ़ के पानी से होकर स्कूलजाने को विवश हैं बच्चे।)
ये भी पढ़े: वीडियो: देखे कैसे आतंकी महिलाओं के साथ खुलेआम करते है रेप… फिर उसके बाद…
सीतापुर के रेउसा क्षेत्र में गूर्गूजपुर के पास पुलिया कट जाने से ग्रामीणों को खासा दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।
बहराइच में घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से 34 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है जिसके चलते महसी के साथ कैसरगंज तहसील क्षेत्र भी बाढ़ की चपेट में आ गया है।
बहराइच के गिलौरा के रमनगरा गांव में राप्ती में समाया मुख्यमार्ग।
बाराबंकी में घाघरा का पानी आधा दर्जन गांवों में घुस गया है। अभी तक बाढ़ से जिले की लगभग दस हजार आबादी प्रभावित हुई है। लगभग तीन सौ परिवार बेघर हुए हैं।
गोंडा में घाघरा से बर्बादी मंगलवार को भी जारी रही। जिले में बाढ़ से अब तक 127 गांव प्रभावित हो चुके हैं। करनैलगंज में 15 ग्राम पंचायतें प्रभावित हो चुकी हैं।





