यूपी में 142 की चोटी कटी, रात भर पहरा देने के साथ ही हेलमेट पहन कर सो रही महिलाएं

महिलाओं व किशोरियों की चोटी कटने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार तक 179 महिलाओं व किशोरियों की और चोटियां कट गईं। इनमें यूपी में 142, हरियाणा में 25, दिल्ली में 6 व पंजाब में पांच, उत्तराखंड में एक व पंजाब के पांच मामले शामिल हैं। चोटी कटने की इन घटनाओं की सच्चाई क्या है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, कहीं-कहीं चोटी कटने के डर से महिलाएं हेलमेट लगाकर भी सो रही हैं।
यूपी में 142 की चोटी कटी, रात भर पहरा देने के साथ ही हेलमेट पहन कर सो रही महिलाएं
लगातार सामने आ रहे मामलों से अफवाहों का बाजार गर्म होता जा रहा है। नए मामलों में दिल्ली में छह, हरियाणा के पानीपत में 5, पुन्हाना में दस, फरीदाबाद व फिरोजपुर झिरका में तीन-तीन, तावड़ू में दो व जींद और पलवल में एक-एक, पंजाब के लुधियाना, संगरूर व फरीदकोट में एक-एक तथा बठिंडा में दो  महिलाओं की चोटियां कटी हैं।

ये भी पढ़े: कपड़ा उद्योग को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, टेक्सटाइल के जॉब वर्क पर GST की दर 18 से घटकर 5% हुई

इसी तरह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आठ, गाजियाबाद में छह, ग्रेटर नोएडा में 11, हापुड़ में दो, कानपुर में दो, कानपुर देहात व हरदोई में एक-एक, कन्नौज में छह, फर्रुखाबाद में चार, औरैया में सात, इटावा में दो, हमीरपुर में एक व महोबा में चार महिलाएं व किशोरियों चोटी कटने की शिकार हुई हैँ। (मोहनकुटी गांव में हेलमेट लगाकर सोती महिला।)

इसके साथ ही फिरोजाबाद में 10, मथुरा में पांच, एटा में पांच, आगरा, कासगंज व मैनपुरी में तीन-तीन, इलाहाबाद, भदोही व जौनपुर में एक-एक, सीतापुर व रायबरेली में दो-दो, बहराइच व फैजाबाद में एक-एक, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली व बिजनौर में 10, अलीगढ़ में पांच व हाथरस में चार, मुरादाबाद में तीन, संभल में एक, रामपुर में दो और अमरोहा में पांच, बरेली में 13, पीलीभीत में पांच, बदायूं में छह, शाहजहांपुर में पांच महिलाओं व किशोरियों की चोटियां कट गईं।

 

अवध के जिलों में रहस्यमय तरीके से कटी छह की चोटी
अवध क्षेत्र में शनिवार को छह महिलाओं की रहस्यमय तरीके से चोटी कट गई। वहीं दहशत के चलते एक महिला बेहोश हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीतापुर के बिसवां क्षेत्र के पटना गांव में मासूम अली की बेटी सना (10) कमरे के अंदर चावल लेने गई थी। परिवार का दावा है कि कमरे में उसकी अचानक चोटी कट गई। यह खबर फैली तो सना के घर के बाहर मजमा लग गया। (चोटी कटने के भय से बेहोश हुई एक युवती।)

घटना के करीब एक घंटे बाद ही पड़ोस के ही अशफाक की बेटी अफरोज बानो (13) की भी चोटी कट गई। वहीं महोली के भूड़ा गांव निवासी नीतू (27) पत्नी रमाकांत शुक्रवार देर शाम खेत से लौटी तो अचानक चिल्लाने लगी और बेहोश हो गई।

हालांकि उसकी चोटी नहीं कटी है। सीएचसी महोली से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी मृगेंद्र सिंह ने बताया कि यह महज अफवाह है।

 

पुलिस की जांच में अफवाह निकला मामला
बहराइच शहर के मोहल्ला मीराखेलपुरा में भोला सोनी के घर में रात में सो रही उसकी मां सरिता देवी (62) की चोटी कट गई। पुलिस की जांच में मामला सिर्फ अफवाह का निकला।

उधर, रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के निगोही गांव में प्रेमा देवी पत्नी राजबहादुर घर में सो रही थी, तभी अचानक उसकी चोटी कट गई। इसी गांव में ममता पुत्री हुबलाल छत पर लकड़ी लेने गई थी।

उसका कहना है कि तभी सिर में दर्द के बाद उसकी चोटी कट गई। सूचना पर एसओ शिवशंकर गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और पड़ताल की।

 

इसके अलावा फैजाबाद के रुदौली स्थित अखैयामऊ गांव में शनिवार सुबह खेत में काम कर रही एक महिला जयकहा की चोटी कट गई। उसके साथ तीन अन्य महिलाएं भी काम कर रही थीं मगर किसी को पता नहीं चल पाया। कोतवाल जयवीर सिंह ने इसे महज अफवाह बताया। (चोटी कटन के बाद घर के बाहर बदहवास बैठी एक महिला।)
 
Back to top button