यूपी की बालक व बालिका (अंडर-18) के लिए विशेष ट्रायल 29 को

लखनऊ : यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में यूपी की बालक व बालिका (अंडर-18 टीम) के लिए विशेष ट्रायल 29 सितम्बर को विभिन्न जिलो में निम्न कार्यक्रम के अनुसार होंगे. एसोसिएशन के महासचिव पीके श्रीवास्तव के अनुसार जौनपुर में सभी थ्रो, इलाहाबाद में हाई जम्प, पोल वॉल्ट, हर्डल, स्टीपलचेज, लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में ट्रैक इवेंट, लम्बी कूद, त्रिकूद के ट्रायल होंगे. उन्होंने बताया कि ये ट्रायल उन एथलीट के लिए है जो एटा में हुई मीट में भाग नहीं ले सके थे लेकिन उनका प्रदर्शन एटा में हुई मीट के परिणामो से बेहतर रहा है. इस ट्रायल में आयु सीमा महत्वपूर्ण रहेगी. उन्होंने बताया कि 30 सितम्बर को लखनऊ में होने वाली बैठक में निम्न चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम चुनी जाएगी:-
1. रोहतक में 6 से 7 अक्टूबर तक होने वाली 30वी नार्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2018
2. रांची में 2 से 6 नवम्बर तक होने वाली 34वी नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2018





