युवराज को मानता हूं अपना आदर्श: कृणाल

l_yuvraj-singh-1463547389मुंबई

मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कृणाल पांड्या ने कहा है कि वे युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। कृणाल ने रविवार को दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स के खिलाफ 37 गेंदों में 86 रन की धुआंधार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई और मुंबई के प्‍लेऑफ में पहुंचने की उम्‍मीदों को जीवित रखा। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने कहा कि वह युवराज की बल्‍लेबाजी शैली को देखा करते थे। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं उन्हें अपना आदर्श मानता हूं। 

मुंबई की टीम इस समय आईपीएल-9 की अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। उसे प्लेऑफ में जाने के लिए गुजरात लायंस के खिलाफ 21 मई को होने वाले अपने अंतिम लीग मैच में हर हाल में जीत चाहिए। प्लेऑफ में पहुंचने के बारे में कृणाल ने कहा है कि अगले मैच को जीतने के लिए हमारे दिमाग में एक ही बात है, हम परिणाम के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हम अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं। 

हम वहां (कानपुर) जाएंगे, दो दिन तक अभ्यास करेंगे और अगर हम अपनी क्षमता के अनुरूप खेल पाए तो नतीजा हमारे पक्ष में होगा।’ उन्होंने कहा कि मुंबई की टीम में मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं। मुझे मौका मिला और मैंने अच्छा प्रदर्शन किया। मैं इस प्रदर्शन को जारी रखना चाहूंगा। हमारी टीम का एक मैच बचा हुआ है। हमारी कोशिश उसे जीत प्लेऑफ में जाने की है।

 
 
Back to top button