मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों में अलग- अलग स्तर का जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने पूरे मध्यप्रदेश में अगले 3-4 दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने भोपाल समेत कई जिलों में एहतियात के तौर पर स्कूल व कॉलजों को बंद कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुल 32 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश में फिलहाल तीन सिस्टम सक्रिय है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों में अलग- अलग स्तर का /ये अलर्ट जारी किया है –

रेड अलर्ट (अत्यधिक भारी बारिश)

– हरदा, होशंगाबाद, नीमच, मंदसौर, रायसेन, नरसिंहपुर,सीहोर और रतलाम।

ऑरेंज अलर्ट ( अति भारी बारिश)

– बड़वानी, दमोह, देवास, धार, इंदौर, राजगढ़,विदिशा, उज्जैन।

येलो अलर्ट ( भारी बारिश)

– भोपाल,आगर, अलीराजपुर, अशोकनगर, बालाघाट, बैतूल,बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, गुना, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, मंडला, शाहजहांपुर, सागर, सिवनी।

रूद्रकुंड में कई साल बाद लोगों ने सुनी कल-कल की आवाज

जबलपुर में लगातार बारिश के कारण भेड़ाघाट का रूद्रकुंड का नजारा इन दिनों देखने लायक है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई सालों बाद यहां ऐसी कल-कल की आवाज सुनाई दे रही है। यहां भी नर्मदा उफान पर है।

होशंगाबाद में नर्मदा खतरे के निशान के करीब

लगातार बारिश से नर्मदा उफान पर है। होशंगाबाद में सेठानीघाट पर शाम 3:45 बजे नर्मदा का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 9 इंच कम है। खतरे का निशान 964 फीट है। प्रशासन के एहतियात के तौर पर अलर्ट जारी किया है और निचले इलाकों से लोगों को निकाला गया है।

Back to top button