मौसम ने बदला अपना मिजाज, नवंबर के पहले सप्ताह से सर्द होंगी अब रातें

ठंड के तेवर नवंबर के पहले हफ्ते में ही दिखने लगेंगे। बंगाल की खाड़ी में मौसमी उठापटक के बीच पहाड़ों में आने वाले दिनों होने वाली बर्फबारी और हवाओं का असर मैदानी इलाकों में ठंड दिखेगी।मौसम ने बदला अपना मिजाज, नवंबर के पहले सप्ताह से सर्द होंगी अब रातेंमौसम विज्ञानियों के मुताबिक, नवंबर कापहला सप्ताह बीतते-बीतते रात की ठंड तेजी पर आ सकती है, हालांकि दिन सामान्य रह सकते हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने मंगलवार को बताया कि पूरे प्रदेश में ड्राई वेदर कंडीशन सक्रिय चल रही हैं। उत्तर पछुआ हवा के कारण रात का पारा मामूली सा गिरने लगा है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के तमाम हिस्सों में मौसम के यही तेवर जारी रहेंगे।

आने वाले तीन-चार दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार हैं। इसके बाद रात का पार गिरेगा। अभी ये सामान्य के आसपास दर्ज हो रहा, लेकिन नवंबर के पहले हफ्ते के बाद ये सामान्य से दो या तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है।

पिछले तीन सालों में 30 अक्तूबर पारा
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2018 32.0 15.4
2017 29.8 17.8
2016 31.5 14.3

Back to top button