मौत करीब देख्रकर सताने लगा डर! मां को सामने देख फूट-फूटकर रोया निर्भया का दोषी

नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप केस के दोषियों की मौत की सजा मुकर्रर हो चुकी है अब इनके दिन कुछ ही शेष बचे है। निर्भया गैंगरेप केस के दोषियों को फांसी 22 जनवरी को सुबह 7:30 बजे दी जाएगी। दोषियों की फांसी होने से पहले दोषियों के परिवारवाले इनसे मिलने के लिए तिहाड़ जेल पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में
दोषी मुकेश सिंह के परिवार वाले उसे मिलने शनिवार को पहुंचे तो जेल प्रशासन ने दोषी मुकेश सिंह को परिवारवालों को मिलने की इजाजत दी।
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक मां जब अपने बेटे दोषी मुकेश से मुलाकात की तो मां को देखते ही वह भावूक हो गया और फूट-फूटकर रोने लगा। मुलाकात के दौरान वो कई बार रोया, लेकिन इस दौरान परिवारवालों ने उसे ये समझाया कि सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पेटिशन डाला गया है और दिलासा देते हुए कहा कि सब कुछ जल्द ठीक हो जाएगा।
इसके अलावा उन्होंने उससे दया याचिका के बारे में भी बताया। जेल अधिकारियों के मुताबिक ये फिलहाल आखिरी मुलाकात जैसा नहीं था, नियमों के मुताबिक उन्हें हफ्ते में दो बार परिवार से मिलने की इजाजत दी गई है। इन दोषियों में जैसे-जैसे फांसी की तारीख करीब आ रही है तो दोषियों में डर बढ़ता जा रहा है। फ़िलहाल इन चारों दोषियों ने जेल में किसी से भी बातचीत करना बंद कर दिया, वही पिछले हफ्ते जेल कर्मी से किसी बात पर बहस के दौरान हाथापाई की नौबत भी आ गई थी।





