मौज-मस्ती के लिए पानी में उतरे 14 बच्चों की मौत, दादर चौपाटी पर 3 डूबे

मुंबई.यहां धारावी के स्कूल के तीन छात्रों की शनिवार सुबह दादर चौपाटी पर अरब सागर में डूब कर मौत हो गई। रोहित यादव (15), अनूप यादव (16) और भरत हनुमंता (13) यूएम हाई स्कूल के छात्र थे। वे सुबह स्कूल जाने के बजाय चौपाटी पर मस्ती कर रहे थे। इनमें से एक समुद्र में गया और डूबने लगा। उसे बचाने बाकी दोनों भी समुद्र में चले गए लेकिन तीनों ही डूब गए। दमकल कर्मचारियों ने तीनों छात्रों के शव निकाल लिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह खतरनाक इलाका घोषित किया गया है। हालांकि कोई सुरक्षाकर्मी यहां तैनात नहीं है।

राजस्थान : डूबे 5 बच्चे
राजस्थान के सरवाना में बारिश के पानी से भरे एक गड्डे में डूबने से पांच बच्चों की मृत्यु हो गई। बच्चे मवेशी चराने के लिये गांव के बाहर गये थे, जहां एक गड्डे में बारिश का पानी भरा हुआ था। बच्चे पानी देख वहां नहाने उतर गये जहां एक के बाद एक पांचों बच्चे डूब गये।

ये भी पढ़े: तेजस ट्रेन की रफ़्तार ने भारत में रचा इतिहास, पहली बार करवाया विमान जैसा एहसास
बिहार : पांच किशोरों की डूबने से मौत
बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के केवटी प्रखंड में शनिवार शाम पानी भरे गड्ढे में डूबने से पांच किशोरों की मौत हो गई। बच्चे पानी भरे गड्ढे में स्नान कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश : नदी में डूबने से एक की मृत्यु
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट स्थित आरोग्यधाम में बांदा के पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी के पुत्र की नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। मृतक का नाम मोहित उर्फ़ चंचल (19) था और वह इलाहाबाद से यहां दर्शन करने के लिए आया था।
वह चार-पांच मित्रों के साथ मंदाकिनी नदी के आरोग्यधाम घाट पर स्नान कर रहा था। अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया जिससे डूबकर उसकी मृत्यु हो गई। गोताखोरों की मदद उसका शव बरामद कर लिया।