मोमबत्ती के इस्तेमाल से बनाएं अपनी एड़ियों को नरम और मुलायम

सर्दियों के मौसम में अक्सर लड़कियां फटी एड़ियों की समस्या से परेशान रहती हैं. कभी-कभी एड़ियां इतनी ज्यादा फट जाती है कि उनमें से खून निकलने लगता है. कई बार फटी एड़ियों के कारण लोगों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ता है. आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आप अपने एड़ियों को नरम और मुलायम बना सकती हैं. मोमबत्ती के इस्तेमाल से आप अपनी फटी एड़ियों की समस्या को दूर कर सकते हैं.

मोमबत्ती के इस्तेमाल से बनाएं अपनी एड़ियों को नरम और मुलायम

सामग्री-

नारियल, बादाम या सरसों का तेल, पसंदीदा मोमबत्ती, कांच का जार

सबसे पहले मोमबत्ती  के धागे को निकाल कर नारियल या बादाम के तेल में डालकर गर्म करें. जब मोमबत्ती तेल में अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें. अब इसे कांच के जार में बंद करके रखें. लगातार तीन दिनों तक इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से फटी एड़ियों की समस्या दूर हो जाएगी और आपकी एड़ियां नरम और मुलायम हो जाएंगी.

Back to top button