मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मानव संसाधन विकास मंत्रालय का बदल दिया नाम

नई दिल्‍ली। मोदी सरकार ने नई राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी है। वहीं इसके साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया है। इसको केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है।

बता दें कि नई शिक्षा नीति के जरिए भारतीय शिक्षा पद्धति में अलग-अलग स्तर पर कुछ बदलाव किए जाएंगे। इससे शिक्षा के स्तर को सुधारा जा सकेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए प्राइमरी और सेकेंडरी स्तर पर कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है। इसके अलावा हायर एजुकेशन में भी कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अब भारतीय भाषाओं के जरिए शिक्षा पर ज्यादा फोकस किया जा सकता है। इसके अलावा भारतीय भाषाओं में लिखे गए साहित्य को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जा सकता है। स्थानीय भाषाओं की उत्पत्ति और इतिहास भी पाठ्यक्रम का हिस्सा हो सकते हैं, 6ठी कक्षा से लेकर 8वीं कक्षा के बीच यह सब पाठ्यक्रम का हिस्सा हो सकते हैं।

वहीं संस्कृत भाषा और उसके वैज्ञानिक महत्व को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जा सकता है। साथ ही नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में भी बदलाव किया जा सकता है। सालाना परीक्षा की जगह पर सेमेस्टर परीक्षाओं पर जोर हो सकता है।

Back to top button