मोटो एक्स4 की कीमत मे हुई भारी कटौती, इसमें है एक कमाल का फीचर
लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला ने पिछले साल नवंबर में भारत में अपने स्मार्टफोन को मोटो एक्स4 को लांच किया था। फरवरी 2018 से इस मोटो एक्स4 की बिक्री शुरू हुई थी, वहीं मई 2018 से इस फोन को अमेजॉन पर उपलब्ध कराया गया है। भारत में लांचिंग के समय मोटो एक्स4 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 20,999 रुपये थी जो अब 13,999 रुपये हो गई है। मोटो एक्स4 की कीमत में कटौती की जानकारी मुंबई के मशहूर महेश टेलीकॉम ने दी है।
मोटोरोला के इस धांसू स्मार्टफोन के खासियत की बात करें तो इसे IP68 रेटिंग मिली है यानि यह फोन पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा और ऑडियो ब्लूटूथ मल्टी स्ट्रीमिंग फीचर है। यानि ब्लूटूथ के साथ आप एक बार में 4 ब्लूटूथ डिवाइस को एड कर सकते हैं। साथ ही सभी डिवाइस का वॉल्यूम कंट्रोल अलग-अलग कर सकते हैं।
मोटो एक्स4 की कीमत और स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 5.2 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले, 2.2 गीगाहर्ट्ज का स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 508 जीपीयू है। फोन के स्टोरेज को 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एक खास मोटो की फीचर है जिसकी मदद से आपको किसी साइट या कंप्यूटर में बिना पासवर्ड लॉगिन कर सकेंगे। इसके लिए फोन में सिर्फ फिंगरप्रिंट स्कैन करना होगा।

फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में फ्लैश लाइट के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये थी जो अब 13,999 रुपये हो गई है, वहीं 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये और 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है।