साउथ इंडियन स्‍टाइल में बनाइए मूंग दाल की खीर

चावल की खीर तो सबने खाई होगी आज हम इसमें थोड़ा सा एक्‍सपैरिमेंट करके आपके लिए मूंग दाल की खीर की रेसिपी बता रहे हैं। मूंग दाल अपने आप में ही प्रोटीन और मिनरल से भरपूर होती है ऐसे में जब आप इसे दूध के साथ मिलाकर खीर बनाते हैं तो इसकी पौष्टिकता दोगुनी हो जाती है। आइये जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी-

 

सामग्री: ½ चावल ¼ कप मूंग दाल 2 कप दूध ½ कप गुड़ ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर 2 चम्मच घी 3 कप पानी केसर गर्म दूध में भिगोये हुए 1 चम्मच काजू 1 चम्मच बादाम 1 चम्मच किशमिश विधि – एक पैन लें और उसमें घी डालकर गर्म करें।

अब इसमें काजू और बादाम डालकर हल्के भून लें और फिर आंच बंद करके इसमें किशमिश डालकर सबको अच्छे से मिला दें। अब इसी पैन में मूंग दाल और चावल डालें और सुनहरा होने तक भूनें। अगर आप उन्हें भूनना नहीं चाहते हैं तो इसकी बजाय आप दाल और चावल को पानी के साथ मिलाकर कुकर में डालकर धीमी आंच पर 2-3 सीटी लगायें। जब यह पक जाए तो इसे निकालकर अलग रख दें। अब एक दूसरे पैन में घी डालकर उसमें पके हुए चावल और मूंग दाल डालें। इसमें गुड़ डालकर धीमी आंच पर उसे घुलने दें। जब गुड़ अच्छे से घुल जाए और मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर और केसर डालें। इसे 2-3 मिनट तक और पकाएं फिर आंच बंद कर दें। अब इस मिश्रण में भुने हुए काजू, किशमिश और बादाम मिलाएं। अब इसमें उबला हुआ ठंडा किया हुआ दूध मिलाएं और अब आपकी स्वादिष्ट हेल्दी खीर बिल्कुल तैयार है। इसे फ्रीज में रखकर ठंडा करके खाएं।

Back to top button