मुस्लिम महिलाओं की मिली आजादी, सोशल मीडिया पर मना जश्न

नई दिल्ली। मंगलवार को ट्रिपल तलाक को लेकर एक बड़ा फैसला आया है। सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिपल तलाक पर 6 महीने की रोक लगा दी है। पांच में से तीन जजों ने ऐसे तलाक को असंवैधानिक बताया और इसके साथ ही कोर्ट ने सरकार को इस पर कानून बनाने के लिए 6 महीने का समय दिया है।

याचिकाकर्ताओं की दलीलें थी कि तीन तलाक महिलाओं के साथ भेदभाव है। इसे खत्म किया जाए। महिलाओं को तलाक लेने के लिए कोर्ट जाना पड़ता है जबकि पुरुषों को मनमाना हक दिया गया है। कुरान में तीन तलाक का जिक्र नहीं है। यह गैरकानूनी और असंवैधानिक है।

अभी अभी: तीन तलाक पर बोले पीएम मोदी, कहा- मुस्लिम महिलाओं को…!

फैसला आते ही जहां कुछ लोग इसे मुस्लिम महिलाओं की आजादी का दिन कह रहे हैं और इंसाफ की जीत मान रहे हैं तो ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो अभी तक ट्रिपल तलाक के ही पक्ष में हैं। जो भी हो लेकिन लोग इस मुद्दे पर हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ रिएक्शंस आ रही है।

Back to top button