मुश्किल थे हालात, पर धोनी ने कर दिया कमाल, अब भी बहुत बाकी है दम

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। एंटीगुआ में खेले गए तीसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट खोकर 251 रन बनाए। जवाब में मेजबान टीम 38.1 ओवर में महज 158 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने 93 रन से यह मैच जीत लिया।

भारत की जीत के शिल्पकार रहे महेंद्र सिंह धोनी, जिन्होंने आखिरी के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। धोनी 79 गेंदों पर 78 रन बनाते हुए नाबाद लौटे। यह मुश्किल पिच थी, जहां रन बनाना कितना मुश्किल था, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भारतीय बल्लेबाजों ने पहले 40 ओवर में 151 रन ही जुटा पाए थे। यह तो धोनी और उनका साथ निभाने वाले केदार जाधव का कमाल रहा कि आखिरी के 10 ओवर में 100 रन बन गए।
केदार जाधव ने 26 गेंदों पर ताबड़तोड़ नाबाद 40 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और 1 छक्का जड़ा। वहीं धोनी ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के मारे।
बड़ी खबर: महिला विश्वकप में भारत की लगातार दूसरी जीत
नााबाद 78 रन वेस्टइंडीज की जमीं पर धोनी का दूसरा उच्चतम स्कोर (इंटरनेशनल मैच) है। इससे पहले 2009 में उन्होंने किंग्स्टन वनडे में 95 रन की पारी खेली थी।
धोनी ने इस मैच में दो छक्के भी जड़े। अब अंतर्राराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में वे पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। सबसे ज्यादा छक्के शाहिद अफरीदी के नाम है।
- शाहिद अफरीदी 476 छक्के
- क्रिस गेल 434 छक्के
- ब्रेडन मैक्कूलम 398 छक्के
- सनथ जयसूर्या 352 छक्के
- एमएस धोनी 322 छक्के





