मुंबई के चेंबूर कुर्ला इलाके में भीड़ के गुस्से का शिकार हुए ये सात पुलिसवाले….

मुंबई के चेंबूर कुर्ला इलाके में सात पुलिसवाले भीड़ के गुस्से का शिकार हो गए। यहां छह माह पहले एक बच्ची के लापता होने पर निराश उसके पिता ने खुदकुशी कर ली थी। इस घटना के बाद से लोग पुलिस के प्रति काफी गुस्से में थी।

दरअसल लापता बेटी की तलाश में बेटी का पिता पिछले छह माह से थानों के चक्कर लगा रहा था। लेकिन इसक बावजूद लड़की के बारे में कुछ पता नहीं चला। बेटी के गम में दुखी पिता ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद से पूरे इलाके में तनाव था। इस व्यक्ति की अंतिम यात्रा में शामिल लोग पुलिस को देखकर बेकाबू हो गए और गुस्से में पुलिस वालों पर टूट पड़े और जमकर पथराव किया और मामला बढ़ता चला गया।

Back to top button