सरकार और मीडिया मिलकर करे काम, सरकार न अड़ाएं टांग: पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में पीएम नरेंद मोदी ने साफ शब्दों में कहा कि मीडिया के काम में सरकार को टांग नहीं अड़ानी चाहिए और अभिव्यक्ति की आजादी बनी रहनी चाहिए.

खुशखबरी: पेट्रोल मिलेगा 28 रुपये लीटर लेकिन 2000 के नोट से ….
मीडिया के काम में सरकार न अड़ाएं टांग

मीडिया के काम में सरकार न अड़ाएं टांग

हालांकि, पीएम मोदी ने इसके साथ ये भी कहा कि समय के साथ उचित परिवर्तन करना भी मीडिया की जिम्मेदारी है.

मीडिया की आजादी पर पीएम मोदी ने कहा, “आज़ादी… अभिव्यक्ति की आजादी होनी चाहिए और इसकी एक सीमा होनी चाहिए. जैसे एक मां अपने बच्चों से कहती हैं कि ज्यादा नहीं खाना चाहिए.”

500 और 1000 के नोटों पर लगे बैन पर, विपक्षियों से घिरी मोदी सरकार!

प्रधानमंत्री ने हाल के दिनों में मीडिया के लोगों के मारे जाने की खबरों को ‘दुखद’ और ‘चिंता का विषय’ बताया.

इस मौके पर पीएम मोदी ने भी कहा कि इमरजेंसी के दौरान मीडिया खामोश था. उनका कहना था कि पहले पत्रकार कोई रिपोर्ट फाइल करने से पहले काफी सोच-विचार करते थे, लेकिन अब हालात बदल गए हैं.

इसके साथ ही मोदी ने स्वच्छता अभियान में मीडिया के रोल को सराहा.

 
Back to top button